बेगुसराय, अप्रैल 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। डफरपुर पंचायत के वृंदावन दुर्गा स्थान के समीप बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद वहां राम कथा का आयोजन किया गया। अयोध्या से आए आचार्य पंडित रंजीत महाराज के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई। मंत्र से अग्नि प्रज्वलित कर पूजा का आह्वान करते हुए हवन किया गया। वहीं, अयोध्या वासी स्मृति शरण जी महाराज ने श्रीराम कथा का वाचन किया। उन्होंने भगवान राम के जन्म, वनवास, युद्धों और अयोध्या वासी के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि रामायण में राम ने धर्म के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण दिया है। उन्होंने हनुमान जी के बारे में बताया कि समर्पण क्या होता है, वह हनुमान जी से सीखना चाहिए। हनुमंत ने अपना संपूर्ण जीवन श्रीराम को समर्पित कर दिया था। मौके पर वीरेंद्र कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.