लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि इस बार के बजट में भी युवा, किसान और आम आदमी फिर ठगा गया है। पार्टी के यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यह बजट सवालों से भागने वाला बजट है और सरकार को अब देश की जनता को जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार ने पहली बार शपथ ली थी, तब उन्होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी। आज 12 साल पूरे हो चुके हैं, इसलिए देश का युवा सरकार से 24 करोड़ नौकरियों का हिसाब मांग रहा है। उन्होंने सवाल किया कि वे नौकरियां कहां हैं, जिनका वादा किया गया था और क्यों बजट में बेरोज़गारी पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश की आर्थिक ...