नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्रीय बजट में सरकार ने दिल्लीवालों की सेहत सुधारने के लिए खजाना खोल दिया है। दिल्ली के 5 केंद्रीय अस्पतालों के लिए 10,100.58 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा एम्स को अकेले 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का बजट दिया गया है। इस रकम से एम्स में रुकी हुई योजनाएं तेजी से पूरी हो सकेंगी। यह राशि अन्य चार अस्पतालों के कुल बजट से भी काफी ज्यादा है। आरएमएल जैसे अस्पतालों के बजट में मामूली कमी की गई है।एम्स को 5,500 करोड़ से ज्यादा का बजट एम्स को पहली बार 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मिला है। बाकी चार अस्पतालों को कुल मिलाकर 4,599.66 करोड़ रुपये दिए गए हैं। एम्स का बजट इन चारों अस्पतालों के कुल बजट से 19.59 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल इन पांचों अस्पतालों को कुल 9,821 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार इन पांच अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.