अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, संवाददाता। केंद्रीय बजट में इस बार महिलाओं को लेकर सरकार ने व्यापक दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास किया है। घरेलू महिलाओं की रसोई से जुड़ी चिंताओं, कामकाजी महिलाओं की जरूरतों और छात्राओं की शिक्षा को ध्यान में रखकर कई स्तरों पर प्रावधान किए गए हैं। महंगाई के दौर में घरेलू रसोई पर पड़ रहे बोझ को कम करने के उद्देश्य से खाद्य वस्तुओं, पोषण और आय से जुड़ी योजनाओं पर जोर दिया गया है। घरेलू महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यम और घरेलू स्तर पर आय बढ़ाने वाली योजनाओं को विस्तार देने की बात कही गई है। जिससे रसोई चलाने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। कामकाजी महिलाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और सुरक्षित कार्य वातावरण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का संकेत दिया गया है। छात्राओं के लिए शिक्षा, छ...