शामली, जनवरी 29 -- केंद्रीय बजट 2026 को लेकर व्यापारियों और उद्यमियों ने सरकार से जीएसटी को सरल व सस्ता बनाने, कर्ज सुविधा आसान करने और ऑनलाइन कंपनियों पर सख्ती जैसे अहम सुझाव दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि बजट में छोटे और मध्यम व्यापारियों को सीधी राहत दी गई, तभी बाजार में तेजी आएगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जीएसटी व्यवस्था को और सरल किया जाना चाहिए, ताकि छोटे उद्यमियों को कागजी झंझट से मुक्ति मिल सके। रिटर्न की संख्या कम की जाए और जुर्माने की दरों में राहत दी जाए। जीएसटी को को आसान और सस्ता बनाये। छोटे उद्यमियों को कागज़ी झंझट से मुक्ति मिले। कम रिटर्न और कम जुर्माना हो। छोटे उद्यमियों के लिए सस्ता लोन बिना गारंटी आसान कर्ज और कम ब्याज दर पर मिले। ऑनलाइन कंपनियों पर सख्ती, ई-कॉमर्स पर बराबर टैक्स और नियम लागू हों ताकि बाज...