नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश होने के बाद अब आम आदमी की नजर उन वस्तुओं पर टिकी है जो सस्ती या महंगी होंगी। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान आम जनता को राहत देते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। आइए जानते हैं डिटेल में...ये दवाएं होंगी सस्ती आम लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी, बल्कि खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र विकास को भी गति मिलेगी।खेल इक्वि...