लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सरकार ने मध्य यूपी को 1844 करोड़ रुपये तो पश्चिम यूपी के लिए 1790 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इसी तरह पूर्वांचल को विभिन्न योजनाओं व विकास के लिए 478.50 करोड़ रुपये और बुंदेलखंड के लिए 150 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लखनऊ के कैंसर संस्थान, राष्ट्र प्रेरणा स्थल, नाइट सफारी के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। मध्य यूपी को मिलेंगे 1844.05 करोड़ -लखनऊ में कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये दिए जाएंगे -लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रबन्धन, संचालन, सुरक्षा के लिए 50 करोड़ -लखनऊ विकास क्षेत्र अन्य विकास प्राधिकरणों के लिए 800 करोड़ रुपये -लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी पार्क बनाने के लिए 207 करोड़ रुपये दिए जाएंगे -प्रयागराज में सलोरी से हेतापट्टी तक गंगा नदी पर सेतु निर्माण के लिए -63.63 ...