लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नए वित्तीय वर्ष के लिए पेश बजट में कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है जो पिछले बजट में किए गए प्रावधानों से 20 प्रतिशत अधिक है। पिछले बजट में इस मद में 9078 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। 20 फीसदी बढ़ाने से खाद्यन्न उत्पादन को 753.55 लाख मीट्रिक टन ले जाने की संकल्पना के साथ तिलहन उत्पादन के लक्ष्य को 48.18 लाख तक पहुंचाने का रोडमैप तैयार किया गया है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में खाद्यन्न का कुल 737.09 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। इसमें तिलहन उत्पादन बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य खाद्य तेलों के आयात को कम करना है। क्वालिटी बीज खाद्यन्न उत्पादन बढ़ाने का वाहक होता है लिहाजा इस बार के बजट में क्वालिटी बीज उत्पादन पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। खेती-किसानी के क्षे...