मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और बिहार सरकार के बजट- 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि, दोनों बजट मिलकर विकास और जनकल्याण के नए अध्याय की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि, डबल इंजन सरकार की एक समान विकास सोच का सकारात्मक परिणाम आज देश और बिहार में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्र सरकार का बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, हरित ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और डिजिटल भारत को समर्पित है। 12.2 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय से सड़क, रेल और अन्य आधारभूत संरचनाओं को मजबूती मिलेगी। सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, धन-धान्य कृषि योजना, जैव-औषधि शक्ति अभियान, सूक्ष्...