लखनऊ राजकुमार शर्मा, फरवरी 2 -- यूपी सहित देश में कैंसर के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर चिंता केंद्रीय बजट में भी दिखी। पिछले बजट में कैंसर के डे-केयर सेंटर खोलने का ऐलान करने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं को सस्ता करने की घोषणा की है। यह एडवांस कैंसर की आयात की जाने वाली दवाएं हैं। इसके अलावा डायबिटीट और हीमोफीलिया, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और सिकल सेल जैसी सात दुर्लभ बीमारियों की दवाओं से भी ड्यूटी हटा दी गई है। वैश्विक स्तर पर देखें तो हृदय रोगों के बाद सर्वाधिक मौतें कैंसर से होती हैं। कैंसर के मामले प्रदेश में भी लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां तक कैंसर रोगियों का सवाल है तो ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज की वर्ष 2019 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यूपी में कैंसर रोगियों की संख्या छह लाख स...