रामगढ़, फरवरी 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में देश की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार बनेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस कथन को दोहराया जाना कि यह युवा शक्ति का बजट है, अपने आप में इसकी महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए इतना संतुलित, संवेदनशील और जनहितैषी बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सुकून और राहत लेकर आया है। इसमें महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.