रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। दो दिन बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर जिले के युवाओं में खासा उत्साह है। छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को शिक्षा, रोजगार और किताबों की कीमतों में राहत की उम्मीद है। युवा वर्ग यह भी चाहता है कि बजट में किताबों और पढ़ाई से जुड़ी सामग्री को सस्ता करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर बोझ कम हो सके। साथ ही स्टार्टअप, एमएसएमई और डिजिटल स्किल से जुड़े प्रावधानों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत संदेश दिया जाए। बजट में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कॉलेज और विश्वविद्यालयों की लगातार बढ़ती फीस ने आम परिवारों पर बोझ बढ़ा दिया है, ऐसे में बजट से उम्मीद है कि सरकारी संस्थानों में पढ़ाई सस्ती और सुविधाजनक बनाई जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.