पटना, फरवरी 1 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट में खेल क्षेत्र को लेकर की गई घोषणाएं देश के साथ-साथ बिहार जैसे राज्यों के खिलाड़ियों के लिए भी उपयोगी है। बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विस्तार और जमीनी स्तर पर खेल विकास पर केंद्रित यह बजट युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सहायक साबित हो सकता है। खेलो इंडिया मिशन के तहत खेल सामग्री और उपकरणों के निर्माण को प्रोत्साहन देने का निर्णय बिहार के क्रिकेटरों के हित में है। क्रिकेट से जुड़ी संसाधनों और प्रशिक्षण से जुड़ी सामग्री की उपलब्धता सुलभ होने से राज्य के युवा खिलाड़ियों को अभ्यास और तैयारी के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे बिहार में क्रिकेट गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.