रांची, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट 2026-27 में झारखंड को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि राज्य में रेलवे परियोजनाओं को तेजी देने के लिए बजट में 7,536 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया से बातचीत में दी। रेल मंत्री ने कहा कि झारखंड में इस समय 63,470 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे परियोजनाएं अलग-अलग चरणों में चल रही हैं, जो राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रेल परियोजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड को 12 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें और 4 अमृत भारत ट्रेनें आवंटित की गई हैं। इसके अलावा, राज्य के लिए 2 और अमृत भारत ट्रेनों की योजना पर काम चल रहा है। इन प्रस्तावित ट्रेनों में से एक को धनबाद-कोयंबटूर रूट पर पहले ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.