अलीगढ़, फरवरी 9 -- आलीगढ़, संवादाता। केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा द्वारा व्यापारी एवं उद्योग संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद के सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने बजट को जनता के लिए महंगाई से राहत देने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट देश की सुरक्षा और विकास का बजट है। इससे जनता को सस्ती चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। संचालन निधीश भट्ट एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम संयोजक आलोक प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता, प्रदीप वर्मा, पुनीत पालीवा, मुकेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...