एटा, फरवरी 1 -- रविवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट से जिले के लिए कोई विशेष सौगात नहीं मिली है। बजट में जिले के अंदर औद्योगिक इकाईयों एवं आधार भूत ढांचों की स्थापना के लिए कोई पैकेज नहीं दिया गया। रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी किसी भी प्रकार की सौगात नहीं दी गई है। इसके अलवा न तो महंगाई पर कमी की गई है और ना ही आयकर और वाणिज्यकर में किसी भी प्रकार से छूट का प्रावधान किया गया है। कुल मिलाकर जिले के लिए आम बजट विशेष नहीं रहा है। आम बजट एटा के लिए ऊंची दुकान फीका पकवान जैसा साबित हुआ है। जिले के युवाओं, मध्यम वर्गीय व्यापारियों, किसानों और महिलाओं को इस बजट से जो उम्मीदें थीं, वह पूरी तरह धराशायी हो गई हैं। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी बजट ने चुप्पी साध ली है। एटा लंबे समय से औद्योगिक पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.