मुंगेर, फरवरी 4 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के आगामी 2026 बजट को लेकर जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य सह जेपी सेनानी के जिला प्रवक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष गोरेलाल मंडल ने कहा कि बजट सत्र चल रहा है ऐसे में सरकार को जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं वित्त मंत्री से मांग की कि किसानों को फसल क्षति, खाद और बीज की राशि सुविधाजनक डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाए, ताकि खेती कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी की आवश्यकता जताई। साथ ही जेपी सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वर्तमान पेंशनधारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग की। भूमिगत जेपी सेनानियों को सम्मानित करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह के...