हमीरपुर, फरवरी 2 -- भरुआ सुमेरपुर। बजट में चमड़ा सस्ता किए जाने की घोषणा से कस्बे के जूती उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कस्बे के जूती उद्योग को ओडीओपी में शामिल कर रखा गया है। लेकिन इसके विकास को आज तक गति नहीं मिली। आम बजट में चमड़ा सस्ता करने की घोषणा की गई है। इससे कस्बे के जूती उद्योग को राहत मिलने के आसार बन गए हैं। जूती कारीगर वंश गोपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने चमड़ा सस्ता करने की बजट में घोषणा की है। अगर चमड़ा सस्ता होगा, तो हमारे व्यापार को गति मिलेगा और कारोबार में सुधार होगा। महंगाई के चलते जूती उद्योग में सुधार नहीं हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.