गया, मार्च 3 -- नीतीश सरकार की ओर से पेश किया गया बजट सराहनीय है। हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। बजट में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जबकि जनता का कल्याण होगा तो निश्चित ही प्रांत का विकास होगा। यह बिहार के साथ ही गया के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। लेकिन,इसके लिए बजट में की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाना होगा। बजट की सराहना करते हुए सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विपेंद्र अग्रवाल और महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि बाजार समितियां की स्थापना के लिए सरकार 1289 करोड रुपए खर्च करेगी। इसका लाभ कारोबारियों को मुख्य रूप से होगा। सरकार इस साल से किसानों से एम एस पी पर जैसे धान खरीदती है वैसे ही अरहर दाल और मूंग भी खरीदेंगे इसके साथ ही सरकार नई खाद्य प्रसंस्करण कानून भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.