नई दिल्ली, फरवरी 2 -- बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को औपचारिक तौर पर आरंभ हो गया। विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार और विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सत्रारंभ की घोषणा की। पहले दिन सेंट्रल हॉल में संयुक्त सत्र में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ। इस विधानसभा परिसर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। दरअसल तेजस्वी यादव सोमवार को गाड़ी से बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। कार से उतरने के बाद जब वह पैदल विधानसभा भवन की ओर जा रहे थे तो उनके कदम लड़खड़ाते नजर आए। बताया गया कि पैर में चोट के कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों और सहयोगियों की मदद से उन्हें संभाला गया। इसके बाद विधानसभा के अंदर प्रवेश और सेंट्रल हॉल तक जाने के लिए...