आदित्यपुर, फरवरी 20 -- चांडिल, संवाददाता। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक सविता महतो ने अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से चांडिल डैम परियोजना से प्रभावित 116 गांव के विस्थापितों का मामला उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि कई वर्ष बीत जाने के बावजूद परियोजना से प्रभावित परिवारों को अब तक समुचित पुनर्वास सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गयी है। विधायक ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान पुनर्वास नीति में आरएल से संबंधित कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, जिससे प्रभावित परिवारों को भूमि संबंधी अधिकारों और सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर पिछले दो वर्षों से इस विषय पर कोई ठोस बैठक या पहल नहीं की गयी है। इस कारण विस्थापितों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। सविता महतो ने मांग की कि 116 गांवों के सभी प्रभावित विस्थापित परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.