सहरसा, फरवरी 7 -- सिमरी बख्तियारपुर। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा मटेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग जोरदार ढंग से उठी। लोजपा (रा) के विधायक संजय कुमार सिंह ने वर्ष 2026-27 के बजट के समर्थन में बोलते हुए सरकार से बाबा मटेश्वर धाम सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के समुचित विकास की मांग की। विधायक ने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम कोसी व सीमांचल क्षेत्र की आस्था का बड़ा केंद्र है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने सड़क, प्रकाश, पेयजल, ठहराव और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष बजट की मांग की। साथ ही बाबा खिरहरी स्थान और मां तारा स्थान को जोड़कर धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की बात कही। उन्होंने कोसी तटबंध के भीतर सीपेज की समस्या उठाई और स्थायी समा...