रांची, फरवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं। भाजपा राज्य की जनता के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है, इसलिए वह लगातार भ्रम और भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही और बजट सत्र को लेकर सरकार पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। विभागों के स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की गई हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों की जानकारी लिए बिना बयानबाजी करना भाजपा की आदत बन चुकी है। भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले भाजपा को अपने शासनकाल की कार्यशैली पर आत्ममंथन करना चाहिए। राज्य की जनता भली-भां...