रांची, फरवरी 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में इस वर्ष खाली होने वाली राज्यसभा की दो सीटों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के.राजू ने इंडिया गठबंधन की ओर से एक सीट पर दावा कर इस सरगर्मी को और तेज कर दिया है। बजट सत्र के बाद प्रदेश की राजनीति में सभी दल चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाते दिखेंगे। बता दें कि उच्च सदन की जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उसमें एक सीट दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पिछले वर्ष चार अगस्त को निधन के बाद से खाली है। वहीं, दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हो जाएगी। ऐसे में सत्ताधारी दलों (झामुमो और कांग्रेस) और विपक्ष (विशेषकर भाजपा) दोनों की निगाहें इन सीटों पर टिकी हुई हैं। ........................ झामुमो का एक सांसद चुना जाना तय, द...