पटना, जनवरी 30 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बजट सत्र के शांतिपूर्ण संचालन के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि स्थापित परंपराओं, नियमों एवं बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के प्रावधानों के तहत सभी के सहयोग से सदन में सकारात्मक माहौल में चर्चा हो। व्यवस्थित ढंग से सदन चलाने में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा, ऐसी उनकी अपेक्षा है। प्रश्नोत्तर काल बाधित न हो, इसका ध्यान सभी को रखना है। सभी दलीय नेताओं ने सहयोग का भरोसा दिया। अध्यक्ष शुक्रवार को विधानसभा के विभिन्न दलीय नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने दलीय नेताओं को यह जानकारी दी कि 7 फरवरी को बिहार विधान सभा भवन के स्थापना दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों की उपस्थिति में एक व्या...