आरा, जनवरी 11 -- आरा, निज प्रतिनिधि। देश के समस्त वरिष्ठ नागरिक फरवरी 2026 में बजट सत्र के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन करेंगे। यह बात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं भोजपुर जिला कार्यसमिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही। पकड़ी में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोविड काल में केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों पर दी जाने वाली छूट बंद कर दी गई थी, जिसे बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक पुनः लागू नहीं किया गया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड की आयु सीमा 60 वर्ष किए जाने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है। वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को अनसुना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.