पूर्णिया, फरवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के बजट पर सांसद पप्पू यादव ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इतने बड़े बजट के बावजूद राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, जो सरकार की नीयत और नीति दोनों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता को राहत देने के बजाय केवल ठेकेदारों और कमीशनखोरों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ईमान, ज्ञान, सम्मान, विज्ञान और अरमान सिर्फ विज्ञापन और प्रचार तक सीमित है, जबकि ज़मीनी हकीकत में बिहार बदहाली से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्णिया समेत सीमांचल और कोसी क्षेत्र को एनडीए सरकार ने एक बार फिर बजट में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया, जबकि यहां आबादी के अनुपात में न तो मेडिकल सुविधाएं हैं, न शिक्षा, न रो...