मैनपुरी, फरवरी 7 -- केंद्रीय बजट को लेकर शनिवार को ट्राजिट हाल में पर्यटन एवं संस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने बजट को देश की दिशा और दशा बदलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। मोदी सरकार का यह बजट देश के चहुंमुखी की विकास का बजट है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत करेगा। इस बजट से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। देश के प्रत्येक जिले में ट्रामा सेंटर का निर्माण होने से स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। गरीब परिवारों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का बोझ कम होगा। एक अप्रैल 2026 से लागू होने वाला नया इनकम टैक्स कानून करदाताओं और कारोबारियों को जटिलताओं से मुक्त करेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.