रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्रीय बजट-2026 आत्मनिर्भर भारत की गूँज और विकसित भारत की गर्जना का गजट है। वह सोमवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों केबीच बजट पर चर्चा कर रहे थे। नकवी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की सशक्त सामर्थ, संभावना को साकार करने की सोच, समझ और संकल्प का पुख्ता दस्तावेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन की शक्ति ने बाहरी घमासान और अंदरुनी व्यवधान को पछाड़कर, वैश्विक तंगी-मंदी के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था के स्थायित्व से भरपूर सशक्त सफल सफर को निरन्तरता के साथ जारी रखा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तर्कों की कंगाली ने कुतर्कों का मवाली बना दिया है, इसलिए हिट ऐंड रन के हुड़दंगी हवा बाज हवा-हवाई होते जा रहे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.