लातेहार, फरवरी 24 -- लातेहार। मनिका विधानसभा के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने राज्य बजट को संतुलित और सर्वसमावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक संसाधनों और योजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। विधायक श्री राम ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए भी अहम निर्णय लिए गए हैं, जिससे आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक पहल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.