नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Budget 2026: बीते एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में कई ऐसी घोषणाएं की गईं जिसका फायदा गरीब वर्ग को मिलने की उम्मीद है। इसमें से एक घोषणा एलपीजी कनेक्शन से जुड़ी हुई है। दरअसल, रविवार यानी एक फरवरी को बजट 2026 की घोषणा के साथ, सरकार ने गरीब परिवारों को LPG कनेक्शन देने के लिए Rs.9,200 करोड़ आवंटित किए हैं। यह पिछले साल के Rs.9,100 करोड़ से लगभग 1.1% ज्यादा है। इसके अलावा, LPG के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए Rs.1500 करोड़ अलग रखे गए हैं, जो साफ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच और टारगेटेड सब्सिडी सपोर्ट पर सरकार के लगातार जोर को दिखाता है। बता दें कि गरीब परिवारों को LPG कनेक्शन बांटना मोदी सरकार की एक खास पहल है। यह पहल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत की गई है।योजना के बारे में मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वल...