नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पंचायत संघ ने सरकार को दिल्ली के आगामी बजट के लिए 17 सुझाव भेजे हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी की तर्ज पर दिल्ली में स्मार्ट गांव बनाने के लिए बजट में प्रावधान करने की मांग की है। साथ ही कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाए जाने समेत कई अन्य सुझाव दिए हैं। पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव का कहना है कि उनके संगठन की ओर से भेजे गए सुझावों में विशेष रूप से दिल्ली देहात के गांवों, गरीबों, ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और पर्यावरण सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उनका कहना है कि दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है। सर्किल रेट में बढ़ोतरी कर 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ किया जाए, ताकि किसानों को उनकी जमीन का सही मूल्य मिल सके। स्मार्ट गांवों के निर्माण के लिए बजट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.