रामपुर, जनवरी 17 -- शुक्रवार को रोशन बाग में उद्यमी कपिल आर्य के आवास पर आईआईए की बैठक हुई जिसमें चेयरमैन श्रीश गुप्ता ने सदस्यों से आगामी बजट के सुझावों पर चर्चा की। साथ ही प्राप्त सुझाव अपने केंद्रीय कार्यालय को भेजे। आईआईए की ओर से भेजे गए सुझावों में विश्व मे चल रही गतिविधियों को देखते हुए ,अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर निर्यातकों एवं उद्यमियों को इनकम टैक्स में अधिक छूट दिए जाने की मांग रखी गई है। बताया कि व्यापार में निर्यात आर्डर रुक जाने के कारण उद्यमी,निर्यातक धन की भारी कमी से जूझ रहे है ,बैंको ने 90 दिन से अधिक बैंक की कि़स्त देरी से भुगतान होने पर एकाउंट एन पी ए करने की पालिसी बना रखी है यह 180 दिन करने की मांग भी सरकार से रखी है। सरकार ने भी 180 दिन के भीतर भुगतान की सुविधा एम एस एम इ को दे रखी है। एन पी ए के नियमो में...