दरभंगा, मार्च 4 -- दरभंगा। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया गया बजट बिहारवासियों की आकांक्षाओं को हर दृष्टि से पूरा करने वाला संतुलित बजट है। यह बजट सही मायने में विकसित बिहार की परिकल्पना है, जिसमें सक्षम, सशक्त और श्रेष्ठ बिहार का बिजन छुपा हुआ है। इस बजट की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। ये बातें दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किये गए बजट की सराहना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास व उनके आत्मनिर्भरता के लिए जितने प्रावधान किए गए हैं वह आने वाले समय में विकसित बिहार का रोडमैप साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.