एटा, फरवरी 23 -- केंद्र और प्रदेश की ओर से पेश किए गए बजट पर एटा विधान सभा क्षेत्र में चर्चा की गई। व्यापारियों ने इस बजट को अच्छा और जनकल्याकारी बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि इस बजट से हर किसी को राहत है। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि बजट की जनकल्याणकारी, व्यापार एवं उद्योग-हितैषी बजट है। शहरों के विकास के लिए पैसा जुटाने को आसान बनाने का ध्यान दिया गया है। पंकज चौहान ने कहा कि बजट में लघु उद्योगों को 7000 करोड़ रुपये आंविटत किए जाएंगे। महात्मा गांधी हैंडलूम योजना बनाई जाएगी। र्यक्रम में जिला संयोजक जितेंद्र दिवाकर, विधान सभा संयोजक प्रदीप गुप्ता भामाशाह, सुशील गुप्ता भैया, रामवीर धनगर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...