बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। सरकार ने अपने बजट 2026 में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है, जिसकी महिलाओं ने सराहना की है, लेकिन महिलाओं का कहना है कि बजट में हमारी रसोई का ध्यान रखा जाता तो और भी ज्यादा बढ़िया रहता है। महिलाओं का कहना है कि सेफ सिटी परियोजना के तहत महिला पुलिस बीट, सीसीटीवी नेटवर्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ेगी। जिससे महिलायें बिना किसी भय के किसी भी समय घर से बाहर आ जा सकेंगी। विशेष स्किल डेवलपमेंट केंद्र और जॉब प्लेसमेंट केंद्र खुलने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिलायें लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की खूब सराहना कर रही हैं, उनका कहना है कि इस योजना से जिले की मेधावी बेटियों के हाथ भी स्कूटी आयेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...