नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने देश को रणनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ऐलान किया कि भारत में चार रेयर-अर्थ मिनरल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। ये कॉरिडोर ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बनाए जाएंगे। यह घोषणा उस Rs.7,280 करोड़ के इंसेंटिव पैकेज के आगे की कड़ी है, जिसे हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने रेयर-अर्थ मैग्नेट के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए मंजूरी दी थी।पांच मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाए जाएंगे सरकार के इस फंड के तहत देश में पांच मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाए जाएंगे और रेयर-अर्थ मैग्नेट बेचने पर कंपनियों को सेल्स-लिंक्ड इंसेंटिव दिया जाएगा। भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े रेयर-अर्थ भंडारों में से एक है, जिसकी अनुमानित म...