नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: मंत्रिमंडल द्वारा बजट को मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करना शुरू किया। सीतारमण आज सुबह 11 बजे अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में रेयर अर्थ मैग्नेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। बता दें कि इसके लिए अब तक भारत काफी हद तक चीन पर निर्भर था। क्या है डिटेल चीन द्वारा रेयर अर्थ एलिमेंट्स की आपूर्ति पर बढ़ते नियंत्रण से वैश्विक स्तर पर पैदा हुई चिंताओं के बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 पेश करते हुए भारत की घरेलू क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार खनिज स...