पूर्णिया, मार्च 5 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा बाजार समिति सरकार द्वारा बंद करने की घोषणा के बाद से बदहाल हो गया था। मगर फिर से 2025-26 के बजट में बिहार के सभी बंद बाजार समिति को पुनर्जीवित करने की घोषणा के बाद कसबा के व्यवसायियों में खुशी देखी जा रही है। बाजार समिति को आधुनिक करने की भी बात कही जा रही है। इस घोषणा के बाद कोई भी निजी हाट इर्द-गिर्द नहीं लग सकेगा। हाट बाजार समिति के प्रांगण में ही लगेगा। मवेशी बाजार के साथ धान, गेंहू, मक्का, सब्जी, चावल की भी बाजार लगेगी। दूर-दूर के व्यापारी यहां आकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे तथा उत्पादित अनाज को उचित दामों में बेच सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.