बगहा, फरवरी 1 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। जिले में एमएसएमई योजना से जुड़े उद्योगों को बल प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में एमएसएमई के लिए दस हजार करोड़ की राशि की घोषणा से जिले में संचालित उद्योग को काफी बल मिलेगा। हस्तकरघा और सीक उद्योग सहित पारंपरिक उद्यमिता को बढ़ाने के लिए महिलाओं के हित में विशेष नीति बनाई जाएगी।एमएसएमई के मुख्यालय मुजफ्फरपुर से मिले निर्देश के अनुसार जिले में उद्योग विभाग के द्वारा कई ऐसी योजनाओं का पहले से भी सफल संचालन किया जा रहा है जिनका मार्गदर्शन एमएसएमई मंत्रालय से जुड़ी कई प्रकार की योजना के तहत किया जा रहा है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि आने वाले समय में एमएसएमई के तहत कई तरह के उद्योग को ऋण, सब्सिडी और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। एमएसएमई के तहत प्रधानमंत्री वि...