गुमला, फरवरी 24 -- गुमला संवाददाता। शहर के कारोबारियों ने बजट अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में टीवी और मोबाइल के जरिए देखा। ऑटोमोबाइल शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों, सर्राफा बाजार और रियल एस्टेट कार्यालयों में काम के साथ-साथ बजट पर नजरें टिकी रहीं।जैसे-जैसे बजट की घोषणाएं सामने आती गईं, दुकानों में बैठे कारोबारियों के चेहरे पर उम्मीद और फिर धीरे-धीरे मायूसी के भाव साफ दिखने लगे। सबसे ज्यादा निराशा इस बात को लेकर रही कि बजट में गुमला जिले के लिए कोई विशेष योजना घोषित नहीं की गई। कारोबारियों को उम्मीद थी कि जिले के विकास से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा होगी,लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।साथ ही सदर अस्पताल के फेज-2 निर्माण को लेकर भी बजट में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं दिखा। इसे लेकर खासतौर पर मेडिकल से जुड़े कारोबारियों और आम लोगों में निराशा देखी गई। कई...