लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा नेता व एमएलसी डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नई योजना 'वीबी-जी राम जी' को लागू करने की तैयारी के साथ ही इसके लिए 95,692.31 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि मनरेगा के लिए 30,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के लागू होने से गांवों में गरीबों को ज्यादा दिन काम की गारंटी मिलेगी। इससे गांवों से हो रहे पलायन के रुकने के साथ ही ग्रामीण युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक साफ रोडमैप तैयार करता है। इस बजट से महंगाई नियंत्रित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.