नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली। नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग ने वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में अनुसंधान एवं विकास के साथ-साथ इन्गॉट एवं वेफर के विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन की मांग की है। उद्योग जगत ने साथ ही पारेषण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और दीर्घकालिक हरित वित्तपोषण के लिए उपायों की भी मांग की। उद्योग जगत के हितधारकों ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा में निरंतर वृद्धि नीतिगत स्पष्टता, आर्थिक रूप से सुदृढ़ उपयोगिताओं और बैंक योग्य बिजली खरीद समझौतों के साथ-साथ वितरित सौर ऊर्जा, भंडारण संबंधी समाधान और 'हाइब्रिड' प्रणाली का समर्थन करने के लिए लक्षित हस्तक्षेपों पर निर्भर करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...