नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) ने बजट पर गहरी नाराजगी जताई है। इंटेक के अध्यक्ष प्रो. पंकज गर्ग ने कहा कि यह बजट एक बार फिर सार्वजनिक उच्च शिक्षा की बुनियादी चुनौतियों को संबोधित करने में विफल रहा है। उनके अनुसार आयकर के नाम पर दिखाई गई सीमित राहत वेतनभोगी वर्ग, खासकर कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षकों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंचती। प्रो. गर्ग ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए आवंटन में केवल मामूली वृद्धि की गई है, जबकि बुनियादी ढांचे, नियमित संकाय भर्ती, शोध सहायता और छात्रवृत्तियों के लिए कोई ठोस बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की विकासात्मक भूमिका को कमजोर किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.