सीवान, फरवरी 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश केंद्रीय बजट 2026 का मिला-जुला असर जिले के साथ शहर के बाजार और आम जनजीवन पर दिखने लगा है। बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं। वहीं दूसरी ओर नशीले पदार्थों और शेयर बाजार के सट्टे पर टैक्स बढ़ाकर सख्ती दिखाई है। दवाएं और पढ़ाई हुई सस्ती जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि कैंसर की 17 दवाओं पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को भी सस्ता किया गया है। विदेश में पढ़ने वाले जिले के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा खर्च पर टीडीएस कम कर दिया गया है। साथ ही, अब विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर भी कम टैक्स देना होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मोबाइल और बिजली के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.