मैनपुरी, फरवरी 8 -- कस्बा के नेहरू हॉल में रविवार को केंद्रीय बजट पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति से बेटियों की सुरक्षा मजबूत हुई है। केंद्रीय बजट में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म व ट्रांसफॉर्म पर आधारित काम कर रही है। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने कहा कि निर्भया फंड व वन स्टॉप सेंटर का फंड बढ़ाया गया है। महिला उद्यमियों के लिए स्नातक लोन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने महिलाओं को डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने व बेटियों को शिक्षित करने की अपील की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा सेंगर ने प्रतीक चिन्ह भेंटक...