पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा में प्रस्तुत 3.47 लाख करोड़ रुपये के वितीय वर्ष 2026-27 का समावेशी बजट को लेकर विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वित्त मंत्री विजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एनडीए सरकार को धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा कि यह बजट बिहार के विकास की रफ्तार को तेज करने वाला और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। विधायक ने कहा इस बजट में "विकसित बिहार और आत्मनिर्भर बिहार" का स्पष्ट संकल्प है। यह बजट सर्वाग्रही है। जिसमें समाज के हर वर्ग युवा, महिला, किसान, गरीब और उद्यमी सभी के हितों को समाहित किया गया है। विधायक ने विशेष रूप से बताया कि इस बजट में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे राज्य के युवाओं को नई संभावन...