मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। भाजपा युवा मोर्चा मुंगेर विकसित भारत के लिए 2026 के बजट प्रसारण का स्वागत करते हुए भगत सिंह चौक के पास बजट पेश की खुशियों को लेकर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर और अबीर गुलाल लगाकर उत्सव मनाया गया। बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम राज में कहा विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो। पेश हुए आम बजट के बाद अब मार्केट में खेल कूद के सामान सस्ते हो जाएं...