नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट से देश के सभी वर्गों को कुछ राहत और तोहफों की उम्मीद है। इस बीच विपक्षी नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने बजट पेश होने से पहले ही निराशा जताई है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें बजट से कोई उम्मीद नहीं है। सपा के लीडर ने कहा कि भाजपा की सरकार से जब उम्मीद नहीं है तो उनके बजट से क्या उम्मीद होगी। अब तक जो बजट बने हैं, वह 5 फीसदी लोगों के लिए ही बने हैं। वह बजट के माध्यम से अपने लोगों को सेट करती है। कैसे अपने लोगों की तरक्की हो और मुनाफा हो। उन्होंने कहा कि अच्छा बजट वही होता है, जिससे गरीब की तरक्की और खुशहाली हो और उनके चेहरे पर मुस्कान आए। भाजपा को देखना चाहिए कि आखिर कितने स्मार्ट सिटी बने हैं। लेकिन हालात यह हैं...