सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट व उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 2026 पर विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन राबर्ट्सगंज विधानसभा के एक होटल कैंपस में किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट-2026 में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट को आजादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया। कहा कि इस बजट में युवा, रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बने बजट में युवाओं उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किया गया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, राजेश गुप्ता, रामलखन सिंह, विमल अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, ...